Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand

हल्द्वानी। शहर में एक ही दिन में दो अलग-अलग संदिग्ध मौतों की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। बनभूलपुरा क्षेत्र में जहां एक 20 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला, वहीं मुखानी थाना क्षेत्र में एक बैंककर्मी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बनभूलपुरा में युवती का कमरे में मिला शव
बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मुखानी में बैंककर्मी की रहस्यमयी मौत 
मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक निवासी 47 वर्षीय बैंककर्मी की लाश सड़क किनारे एक दुकान के पास मिली। बताया जा रहा है कि वह रविवार को घर से निकले थे, जिसके कुछ घंटों बाद परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली।

एक टेंपो चालक ने उन्हें सड़क किनारे गिरे हुए देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेंपो चालक ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।

मुखानी पुलिस के अनुसार मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। परिजन, रिश्तेदार और मित्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

मौतों की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों व चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 3 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.