भीमताल/ओखलकांडा। बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में चल रहे दो दिवसीय मेले का शुभारंभ मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह मटियाली, प्रदीप सिंह मटियाली, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।भीमताल :  लोकचूली लोहाख़ाम ताल  में दो दिवसीय बैसाखी मेले का समापन

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम झोड़ा चाचरी की धूम रही एवं प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद जागरण का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुंड में लगभग 2000 लोगों द्वारा स्नान किया गया।भीमताल :  लोकचूली लोहाख़ाम ताल  में दो दिवसीय बैसाखी मेले का समापन

हास्य कलाकार हनी रुवाली,कुमाऊनी लोक गायक राकेश खनवाल, राकेश जोशी, राकेश पनेरु ने पतलोट की सुनीता, क्रीम पाउडर, हिट दे साली म्यार दगड़, का छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग एवं अन्य कुमाऊनी गीतों को गाकर भक्त जनों को थिरकने को मजबूर किया।

प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं भक्तजनों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया साथ ही लोकचूली लोहाखाम धाम के भी दर्शन लगभग लगभग सभी भक्त जनों ने किए।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजन पूरन रुवाली प्रकाश मटियाली कुंवर मटियाली श्याम सिंह मटियाली,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीशताल ललित भट्ट,ग्राम प्रधान ककोड डीकर मेवाड़ी, पुजारी दिनेश सिंह, दास भगवान दास, जगन्नाथ सिंह, उत्तम मटियाली, लाल सिंह बिष्ट , नारायण बरगली,कुंदन नयाल, डुंगर ढ़ोलगाई, लक्ष्मण मटियाली एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम की अनूठी पहल, शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल; महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.