हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित  बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर राजा परीक्षित की कथा सुनाई,आज जजमान के रूप में पूर्वांग पूजन में रेवाधर पाठक/ तारा पाठक,दया किशन जोशी/भगवती जोशी,पूरन चंद्र जोशी/गीता जोशी, कमल जोशी/चंद्र कला जोशी बैठे।

दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा में व्यास गिरीशानंद जोशी जी द्वारा कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जहाँ भी हो जाना चाहिए।

जिससे हमारे घर परिवार में कथा सुनकर हरि चिंतन होता है और जिस घर में हरी चिंतन होता है वहाँ भगवान स्वयं निवास करते है और जहाँ भगवान वास करते है।

वहाँ धन यश कीर्ति वैभव निवास करते है। आज पूजन कार्य में पंडित हेम सत्यबली, मनोज जोशी, पंकज पंत, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न करायी।समिति कि ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे,सलाहकार प्रकाश जोशी ,पारस रूवाली, भरत गुणवंत सहित बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और ऊँचापुल के भागवत प्रेमीजन उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.