लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तस्कर को 108 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 18/05/25 को दौराने सायकालीन/रात्रि गस्त में शिवपुरी न0 6 इमलीघाट गौला नदी किनारे लालकुआं से अभियुक्त अमरीक सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी- बसगढ़ शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उ0सि0नगर को 108 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.