नैनीताल जिले के रामनगर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज निदेशक प्रद्युमन रावत द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत चल रही ट्रेड आईo टीo और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 रामनगर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज निदेशक में उप राज्य परियोजना निदेशक प्रद्युमन रावत जी द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत चल रही ट्रेड आईo टीo और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया।

जिसमें महोदय द्वारा आईo टीo लैब में उपलब्ध उपकरणों को देखा व उनकी जांच की। छात्रों के प्रैक्टिकल की जानकारी ली।

ट्रेड से संबंधित कितने अतिथि व्याखान व शैक्षिक भ्रमण हुए की जानकारी भी ली गई। महोदय ने व्यावसायिक शिक्षा की दोनों ट्रेड की काफी प्रशंसा की।

निरीक्षण टीम में हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय अजय कुमार धस्माना जी वरिष्ठ अध्यापक जैन सर जी व तिलक चंद्र जोशी जी आदि उपस्थित रहे।

आईo टीo ट्रेड की प्रशिक्षक कुo हिमांशी अग्रावत द्वारा दी गई जानकारी से निरीक्षण टीम संतुष्ट रही और प्रशंसा जताते हुए छात्रों के हित में प्रशिक्षक द्वारा उत्तम कार्य का मार्गदर्शन भी किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मिठाई खरीदने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 26 अक्टूबर से दुकानों पर लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.