ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों के अंतर्गत रकसिया नाले का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर क्षेत्र दमुवाढूंगा,चम्बल पुल क्षेत्र लालडाँठ क्षेत्र प्रेमपुर लोशयानी क्षेत्र में बहने वाले रकसिया नाले का स्थल निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग वन विभाग एवं यू0यू0 एस0डी0ए0द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया! कलसिया नाले का चैनेलाइजेशन कार्य सिचाई विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाले की कुल लगभग 7 किलोमीटर की लंबाई में सफाई एवं चैनलाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में लगभग 3.5 किलोमीटर भाग की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 15 छोटे बड़े नालों का निरीक्षण भी किया गया जिसका लगभग 70% कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि नाले की सफाई एवं सुधार कार्य मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।

निरीक्षण दल द्वारा कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई एवं स्थानीय जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

साथ ही वर्षा काल के दृष्टिगत नगर क्षेत्रांतर्गत सभी नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार नालों की सफाई की प्रगति मिली

1. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 14 नालो की तलीझाड़ का कार्य। – 70% कार्यपूर्ण व 5 जून 2025 तक कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

2.रक्सिया नाला :- 55 प्रतिशत कार्यपूर्ण व 5 जून 2025 तक कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

3 कलसिया नाला :- कार्यपूर्ण!!

4. गोलपार फीडर नहर व सुशीला तिवारी के पीछे नहर – 66% कार्यपूर्ण व 10 जून 2025 तक कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

5.बिठौरिया न0 1 चौकी नाला- 20 प्रतिशत कार्यपूर्ण व 31 जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

6. ब्योराखाम नाला 28.05.2025 को निविदा खोली जानी है।

7. देवखडी नाला- कार्य प्रगति पर है!!……. इसके अतिरिक्त सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया नगर निगम की टीम के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त: भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा और जाम पर त्वरित कार्रवाई, भू-कानून उल्लंघन मामलों की जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!