लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के सेमरा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। नाबालिग बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करना एक मां को इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
अपनी ही बेटी ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर मां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

40 वर्षीय ऊषा सिंह, जो ऑडिट भवन में संविदा पर हाउसकीपिंग का काम करती थीं, अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही थीं। उनके पति योगेंद्र सिंह का निधन 12 साल पहले हो चुका था। मां ऊषा बेटी के नाबालिग होते हुए उसके प्रेम संबंधों का विरोध कर रही थीं। इसी से नाराज होकर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया, और पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, दोनों नाबालिग होने के चलते उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सामाजिक तौर पर भी यह एक गहरी चिंता का विषय बन गया है कि कैसे एक बच्ची ने मां की ममता को नजरअंदाज करते हुए इतनी खौफनाक साजिश रच डाली। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी, एडीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी। तीन विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्हें विभिन्न कोणों से मामले की जांच सौंपी गई। साथ ही, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए।

मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नाबालिग ने कर दी मां की हत्या

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार देर रात हुई निर्मम हत्या का खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब मृतका ऊषा सिंह के भाई ने पुलिस को सूचना दी। भाई ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतका के चेहरे और सिर पर भी चोट के गंभीर निशान थे। इस क्रूर हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और शुरुआती जांच में जो सच्चाई सामने आई वह और भी चौंकाने वाली थी हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका की अपनी ही नाबालिग बेटी और उसके मुस्लिम प्रेमी ने मिलकर की थी। इस मामले ने न सिर्फ इलाके को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि एक मां-बेटी के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है।

पुलिस ने दिखाई कड़ाई तो बेटी ने कबूल की सच्चाई

चिनहट के सेमरा में हुई मां की हत्या के मामले में पुलिस को शुरू में घर पर मौजूद नाबालिग बेटी पर शक नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़की ने दावा किया कि वह रात में घर पर नहीं थी और बाहर गई हुई थी। हालांकि, सर्विलांस सेल ने जब उसकी मोबाइल लोकेशन निकाली, तो चौंकाने वाला सच सामने आया उसकी लोकेशन घर पर ही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो बेटी टूट गई और उसने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि उसका प्रेम संबंध एक मुस्लिम युवक से है, जिसे लेकर उसकी मां ऊषा सिंह नाराज रहती थीं और अक्सर उसे डांटती थीं। इसी बात से तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शनिवार रात, बेटी ने प्रेमी को घर बुलाया और शीशे की खिड़की तोड़कर एक बड़ा कांच का टुकड़ा निकाला। फिर दोनों ने मिलकर मां का गला रेतकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी थी नाबालिग बेटी

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने खुलासा किया कि यह मामला पुरानी नाराजगी और प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस के मुताबिक, आरोपित किशोरी ने वर्ष 2024 में अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसकी मां ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया था। लेकिन इसके बाद से मां ने अपनी बेटी को प्रेमी से मिलने नहीं दिया, जिससे दोनों के बीच तनाव और नाराजगी बढ़ गई थी। इस तनाव का नतीजा शनिवार रात को हुआ, जब बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर मां की हत्या की योजना बनाई और फिर उसे अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.