ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

इस समय कई अनोखी प्रेम कहानियां सुर्खियां बटोर रही हैं। कहीं सास अपने दामाद के प्यार में पड़कर भाग रही है तो कहीं दादी अपने ही पोते के प्यार में पड़ रही है।

ऐसे कई मामले हैं जहां प्यार इस कदर परवान चढ़ रहा है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला कानपुर से आया है, जहां एक चाची को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया और उसने अपने पति को रास्ते से हटा दिया।

महिला ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद महिला ने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए और ड्रामा करके दो निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल भिजवा दिया। हालांकि जब पुलिस ने जांच की तो उसका पूरा राज खुल गया।

क्या है धर्मेंद्र की मर्डर मिस्ट्री?

मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र पासी की हत्या का है। धर्मेंद्र की 11 मई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद धीरेंद्र की पत्नी रीना ने रो-रोकर खूब हंगामा किया और पड़ोंस में रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया।

रीना ने आरोप लगाया था कि कीर्ति यादव ने अपने बेटों रवि और राजू के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की है। रीना ने आरोप लगाया था कि उसके पति का कीर्ति यादव से विवाद था, जिसके चलते उनमें मारपीट भी हुई थी। मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

पड़ोसियों को भिजवा दिया जेल

तभी से कीर्ति यादव नाराज था और उसने अपने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। रीना और उसके परिजनों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर कीर्ति यादव और उसके बेटे रवि को हत्या के मामले में जेल भेज दिया।

कैसे हुआ राज का पर्दाफाश

हालांकि पुलिस को मामला पेचीदा लगा, जिसके बाद उन्होंने जांच जारी रखी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच भी कराई। जांच रिपोर्ट में घर के अंदर से खून के धब्बे मिले। फिर शक होने पर पुलिस ने धर्मेंद्र की पत्नी रीना के मोबाइल की जांच कराई, जिसमें पुलिस को उसके पति के भतीजे सत्यम के साथ रोजाना 60 से 100 कॉल की डिटेल मिली।

इसके बाद पुलिस का शक दोनों के संबंधों पर गया। दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पता चला कि महिला के उसके भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था।

धर्मेंद्र कैमरे लगवा रहा था, इसलिए…

पुलिस जांच में पता चला कि धर्मेंद्र घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी कर रहा था, जिसके लिए उसने पैसे भी इकट्ठा कर लिए थे। इसकी भनक लगने पर रीना ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

उसने सबसे पहले धर्मेंद्र के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद गर्मी होने की बात कहकर घर के पीछे खुले में चारपाई डाल दी और वहीं बैठकर उससे बातें करने लगी।

जब धर्मेंद्र गहरी नींद में सो गया तो उसने अपने प्रेमी भतीजे को घर बुलाया और दोनों ने उसके सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। जब रीना और सत्यम इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, तो महिला ने चालाकी से अपनी सास और बेटे ओनल को कमरे के अंदर कूलर में सुला दिया।

धर्मेंद्र की हत्या के बाद घर में खून फैल गया था। दोनों ने मिलकर घर की सफाई की। उसने बाथरूम में नहाया और फिर सतीश अपने घर चला गया। रीना ने अपने पति कीर्ति यादव से विवाद का फायदा उठाकर उस पर हत्या का आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने रीना और सतीश दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर टीम ने बड़ी दुर्घटना टाली

You missed

error: Content is protected !!