ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल/बेतालघाट। बेतालघाट क्षेत्र में डिजिटल पत्रकार मोहित बिष्ट को जान से मारने की धमकी और उनकी छवि को सोशल मीडिया पर खराब करने के मामले में एक अहम कार्रवाई की गई है। 18 मई को हुई इस घटना के बाद बेतालघाट थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

मोहित बिष्ट ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि डम्पर यूनियन के अध्यक्ष अतुल भण्डारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर यह गलत प्रचार किया गया कि मोहित बिष्ट अवैध वसूली और रंगदारी में लिप्त हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात की तह तक जाने का प्रयास कर रही है कि धमकी और वीडियो वायरल करने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताया है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!