नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी लालकुआं  दीपशिखा अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक  राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 20.05.2025 को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के राजपुरा क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 175 बाहरी व्यक्तियों का का सत्यापन किया गया। मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी राजपुरा लाकर उनका सत्यापन किया गया व सत्यापन फॉर्म भरवाए गए।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में छात्र डेटा की गोपनीयता पर दिया जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.