हल्द्वानी। एक बार फिर से कोविड-19 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भले ही अब तक कोई नया मामला सामने नहीं आया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी ज़रूरी दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं।
जहाँ एक ओर कोविड-19 का नया वेरिएंट देश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल रहा है। वही हालांकि अभी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं।
वही सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य अरुण जोशी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत सभी ज़रूरी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।

उनका कहना है कि फिलहाल हमारे पास कोई कोविड-19 का केस रजिस्टर नहीं हुआ है, लेकिन अगर केस बढ़ते हैं तो हम और भी बेड्स बढ़ाने के लिए तैयार हैं। ऑक्सीजन की व्यवस्था, आवश्यक दवाइयाँ और मेडिकल स्टाफ की तैनाती पूरी तरह से की जा चुकी है।
प्राचार्य अरुण जोशी का यह भी कहना है कि इस बार सामने आ रहा वेरिएंट पहले की तुलना में ज़्यादा खतरनाक नहीं है। फिर भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जनता से भी अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें, कोविड के लक्षण महसूस होने पर तुरंत टेस्ट कराएं, और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें व दूरी बनाए रखें कोविड-19 के पिछले अनुभवों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार कोई भी चूक नहीं चाहता।

हालांकि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती और तैयारी इस बात का संकेत है कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हल्द्वानी पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें :  दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी में बैठाने के बहाने बनाया शिकार, सुनसान जगह ले जाकर लूटे आईफोन और सोने की बाली; दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.