हल्द्वानी। बुधपार्क में आज गौलापार के बाघजाला से आए सैकड़ो ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र को सरकारी योजनाओं से वंचित करने का विरोध किया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले सालों तक उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और केंद्र व राज्य सरकार की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अचानक सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है।

वर्तमान में ना तो बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं न हीं जल जीवन मिशन में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है, इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उनको नहीं मिल रहा है।

लिहाजा उनके द्वारा चेतावनी रैली की गई है। और यदि जल्द उनको सुविधा नहीं दी तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित: हेम आर्य

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.