हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कठघरिया के जसवा रामणी कालिका कालोनी स्थित कालिका मंदिर में प्रारंभ हो गयी है।

 प्रथम दिवस पर महिला के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, उसके उपरांत पूर्वांग पंचांग सर्वदेव पूजन किया गया,2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक गिरीशानंद जोशी के द्वारा बताया कि 18 पुराणों में श्रीमद्भागवत श्र्वश्रेष्ट पुराण है इसके सुनने मात्र से ही जगत का कल्याण होता है,व्यास जी द्वारा कथा में कहा कि भक्ति और धन को सदैव छिपा कर रखना चाहिए।

आज ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई,आज जजमान के रूप में हरिदत्त भट्ट, श्रीमती कमला भट्ट जी बैठे, पूजन कार्य पंडित लोकेश जोशी, रूपेश जोशी,मनोज जी कल्याण द्वारा सम्पन्न कराई गई।

कालिका मंदिर समिति की ओर से भुवन चंद्र जोशी, लीलाधर जोशी, बलवंत सिंह भोज,अभिषेक द्विवेदी, भास्कर पलड़िया,गोपाल सिंह रजवार, आदि कालिका कॉलोनी वासियों द्वारा सहयोग किया गया।

हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा बताया गया कि कथा 3 जून तक होगी।हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, पारस रूवाली,सलाहकार प्रकाश जोशी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात; अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.