देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा चयन वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।

उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली, 2018 तथा उसमें संशोधित नियमावली 2024 के अंतर्गत, विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को संपन्न किया गया।
इस प्रक्रिया के तहत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

यह पदोन्नति उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय ज्ञापन दिनांक 28 मई 2025 के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर आधारित है।
विभागीय चयन समिति द्वारा चयन वर्ष के रिक्त पदों की समीक्षा कर निर्धारित मानदंडों के तहत पात्र उप निरीक्षकों के कार्य व्यवहार, वरिष्ठता, सेवा अभिलेख, वार्षिक गोपनीय आख्या एवं विभागीय परीक्षा के प्रदर्शन का सम्यक परीक्षण किया गया।

इसके उपरांत समिति द्वारा संस्तुति सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत की गई, जिसे मान्यता प्रदान करते हुए निम्नलिखित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) को पदोन्नत कर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए बड़े स्तर पर प्रमोशन, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी समेत 57 बने इंस्पेक्टर उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए बड़े स्तर पर प्रमोशन, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी समेत 57 बने इंस्पेक्टर उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए बड़े स्तर पर प्रमोशन, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी समेत 57 बने इंस्पेक्टरपर नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  रामनगर में फिर सजने लगा अवैध पशु बाजार, प्रशासन की छापेमारी में खुली पोल, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.