हल्द्वानी।  सड़क हादसे में  शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह सड़क हादसे से हुई शिक्षक की मौत मामले में जांच करेंगी। इसके बाद यदि विभाग दोषी पाया गया तो मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी होगी।

वहीं दूसरी तरफ गोला नदी और नंधौर नदी में पहले ही बरसात में तटबंध बह जाने के मामले में भी जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े तटबंद की शिकायत जिलाधिकारी के पास आई है। जिसके बाद यहकार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.