हल्द्वानी। काठगोदाम में परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस घर जा रही महिला का पैर ट्रेन से उतरते समय फिसल गया और महिला के पैर चलती ट्रेन के नीचे आ गए।वहां मौजूद जीआरपी हेड कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाया।

जानकारी के अनुसार आनंदी देवी गुरुवार को अपने परिजनों को छोड़ने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन आई थी। ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया और महिला के पैर चलती ट्रेन के नीचे आ गए।

रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी हेड कांस्टेबल अनिल टम्टा ने तुरंत महिला को चलती ट्रेन से बाहर निकाला। परिजनों हेड कांस्टेबल अनिल टम्टा का आभार व्यक्त किया और मौके पर मौजूद लोगों ने भी हेड कांस्टेबल अनिल टम्टा के कार्य की प्रशंसा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.