शंकर फुलारा – संपादक

नैनीताल। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में आज  हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा भजन/लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० नवीन भगत सर ने की। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी विभाग के तत्वाधान में डॉ० भावना जोशी द्वारा किया गया तथा संचालन बी०ए०तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका गर्जोला द्वारा किया गया ।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रगति गुर्रानी ने प्रथम स्थान, प्रतिभा लटवाल ने द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर ज्योति पाण्डे, हिना पंत, रही तथा ललिता मनराल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

निबन्ध प्रतियोगिता में गुंजन पांडे प्रथम स्थान शिवानी आर्या ने द्वितीय स्थान तथा प्रियंका गर्जोला तथा प्रतिभा लटवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।यशमीत कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। लोकगीत/भजन प्रतियोगिता में ज्योति पाण्डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपा गर्जोला द्वितीय स्थान पर तथा हेमलता गर्जोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ० नवीन भगत सर द्वारा अपने आशीर्वचन के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सहित पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डॉ भावना जोशी द्वारा अपनी नवप्रकाशित पुस्तक “अनवरत करुणा -जल” का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ० दिनेश, डॉ०हरीश जोशी, डॉ० सत्यनंदन, डॉ० आलोक पाण्डेय,डा० विनोद, डॉ बिंदिया राही,समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.