ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी में रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में लोनिवि खंड रुद्रपुर में तैनात जेई खजान सिंह रावत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
देहरादून में हुए दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर रुद्रपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर खजान सिंह रावत, खटीमा में तैनात जेई ईश्वर सिंह, लोहाघाट के जेई संजय कार्की और रानीखेत के जेई उमेश कुमार कार से लौट रहे थे।

रविवार सुबह पौने चार बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली।

सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जेई खजान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया।

तीनों घायल जेई का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहचान के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल-हल्द्वानी दौरा आज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

You missed

error: Content is protected !!