ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने कांग्रेस की जय हिंद रैली को नौटंकी करार दिया उन्होंने कहा की भारतीय सेना के वीर सैनिकों से पाकिस्तान पर किए गए ।

हमले का सबूत मांगने वाले कांग्रेसी अपने कृत्यो का पश्चाताप करने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कररहे है जनता इनकी असलियत जानती है इसलिए लगातार इनके झूठे दुष्प्रचार और सेनाके मनोबल गिराने वाली वाली कार्यवाहियों का विरोध कर रही है ।

उत्तराखंड में भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी खुलने का कुत्शित प्रयास और जुम्मे के दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने के घोषणा से इनके मंतव्य साबित हो चुके हैं हरीश रावत जी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार मानी गई है।

जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री हवाई अड्डे पर वीडियो बनाकर कहते हैं कि जितना लूटना है लूट लो जिसकी सीबीआई जांच अभी तक चल रही है डॉक्टर डब्बू ने कहा की अपनी असलियत खुलने की वजह से अब यह लोग उत्तराखंडीयत का नारा देने लगे है ।

डॉक्टर डब्बू ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त भू कानून नकल विरोधी विरोधी अध्यादेश भ्रष्टाचारियों की लगातार पकड़ धकड़ उत्तराखंड के चौमुखी विकास रोजगार नीति बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेसियों में हताशा वह निराश आ गई है।

इसकारण वह ऊलजुल हरकतें कर रहे हैं डॉक्टर डब्बू ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को सलाह दी क्यों अपने राष्ट्रीय नेताओं को समझाएं क्यों भारतीय सेना का मनोबल गिराने जैसी देशद्रोही हरकतों को छोड़ दें।

राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री  मोदी  और देश की सेनाओ के साथ खड़े रहे तो शायद जनता उनको माफ कर देगी डॉक्टर डब्बू ने कांग्रेस के कार्यक्रमो को फ्लॉप बताते हुए कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वह जगह-जगह अपने केंद्रीय नेताओं के बयानों पर पश्चाचा ताप रैली निकाले तो शायद भारत की महान जनता उनको माफ कर देगी।

यह भी पढ़ें :  विशेष संपर्क अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
error: Content is protected !!