ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प, विधायक सरिता आर्या ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा नैनीताल क्लब में वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की स्मृति में “काला दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दमन तथा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था।

उस दौरान संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव जागरूक और सजग रहना चाहिए।

भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आपातकाल का दौर देशवासियों को यह सीख देता है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, मोहित लाल साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, मंडल महामंत्री गौरव हार्पर, अभिषेक आर्या, शैलेंद्र बर्गली, शैलेंद्र बिष्ट, मंडल आईटी संयोजक पायल, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवनीत नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा
error: Content is protected !!