ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत मुखानी पुलिस की कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 24 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान 24 जून 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के समय पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 24 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंचल सक्सेना उर्फ चंदू, पुत्र बाबू सक्सेना, निवासी रैंबो पब्लिक स्कूल के पास, नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 91/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले इंजेक्शन कहां से लाता था और इन्हें किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाता था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!