ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून/नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने गुरुवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रीय विकास से संबंधित कई अहम मुद्दे रखे। उन्होंने जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

साथ ही संसदीय क्षेत्र से जुड़े स्थानीय विषयों के त्वरित समाधान की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद अजय भट्ट द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस शिष्टाचार भेंट को प्रदेश और संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर समन्वय और संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के आल्मा कॉटेज में बढ़ा भूधंसाव, एसडीएम ने किया निरीक्षण; सड़क बंद, प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!