ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना  भावना गोस्वामी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर भेंट की।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने वीरांगना भावना गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान सांसद ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के समाधि स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद स्थल पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का आग्रह भी किया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें :  चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 26लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!