ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

नैनीताल स्लॉटर हाउस बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतो का करना पड़ रहा है सामना 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बीते सप्ताह नैनीताल स्थित पालिका के स्लॉटर हाउस में अनियमितता और ट्रीटमेंट प्लांट को मानकों के अनुरूप काम नहीं करने सहित अन्य कमियों को लेकर इसे सील किया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पिछले कुछ समय से वार्ड-4, हरीनगर स्थित नैनीताल के स्लॉटर हाउस की शिकायतें मिल रही थीं कि स्लॉटर हाउस कमियों के चलते क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतें हो रही है जिसके बाद मौका मुआयना करने पर आरोप सही पाए गए। जिसके बाद स्लॉटर हाउस सील कर दिए गए थे।

जिसका असर मीट कारोबारियों के व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है। मटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि स्लॉटर हाऊस बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
वही मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा का कहना है इस सम्बंध में उत्तराखंड पर्यावरण बोर्ड से वार्ता कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। ताकि आगामी बकरा ईद पर जानवरों की कुर्बानी के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

You missed

error: Content is protected !!