ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

देर रात शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख

भीमताल। भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए।

एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी।

प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था।

रात में एक दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुईं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते दुकान ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका। लोग लाचार होकर दुकान और घरों को जलता हुआ देखते रहे। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने देर रात आग पर काबू पाया।

विकराल आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानों को तबाह कर दिया। दुकान स्वामियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान से अन्य दुकानों में लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए।
मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था।
आग लगने की सूचना पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद साह ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगाया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पांच दुकानों और मकान में आग लगते ही फायर ब्रिगेड के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने आग में बुझाने में काफी मदद की। आग लगने के स्पष्ट कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। आज मंगलवार को जांच करने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें :  भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, तत्कालीन नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, पूर्व डीएम पर मेजर पनिशमेंट

You missed

error: Content is protected !!