ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में पंखा लगा रहे इलेक्ट्रिशियन को लगा करंट, गंभीर हालत में उसे एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित

हल्द्वानी। कभी-कभी ट्रेंड मिस्त्री भी धोखा खा जाते हैं, तथा जिस काम में उन्हें पारंगत हासिल होती है वह उसी के शिकार बन जाते हैं।

हल्द्वानी शहर में हुई एक हृदय विदारक वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, शहर के मानपुर पश्चिम स्थित कलावती कॉलोनी में पंखा लगाते समय करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन दीपक सिंह (37) की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां शनिवार को गृह प्रवेश हुआ था। देवलचौड़ निवासी दीपक शनिवार को कलावती कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पंखा लगा रहा था।

अचानक से वह करंट की चपेट में आ गया। सीढ़ी में करंट फैल गया और दीपक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस एसटीएच पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें :  ‘योग संगम 2026’ में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, 50 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!