ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अवैध संबंध में बाधक बना पति, पत्नी-प्रेमी ने सल्फास देकर की हत्या; शव नहर में फेंका

काशीपुर। अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में सल्फास मिलाकर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रामपुर निवासी चंद्रवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी से मिलने काशीपुर के बांसखेड़ा आया था। गुड्डी एक सप्ताह पहले काम के सिलसिले में यहां आई थी, जिसके बाद से कुलवंत लापता हो गया था। मां ने बहू पर संदेह जताते हुए बेटे को गायब करने का आरोप लगाया था।

एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुड्डी और रामपुर निवासी 29 वर्षीय कपिल मौर्या उर्फ राहुल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कपिल की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास पाई गई।

पूछताछ में गुड्डी ने हत्या की साजिश कबूल करते हुए बताया कि उसका पति शराब का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

घटना के दिन कुलवंत शराब के नशे में था और उसने पत्नी से और शराब मंगाई। इस दौरान गुड्डी ने घर के बाहर छिपे प्रेमी से शराब और सल्फास मंगाया। नशा बढ़ने पर शराब में सल्फास मिलाकर पति को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कपिल की कार में डालकर रुद्रपुर-हरिद्वार बाईपास पुल से तुमड़िया डैम की बड़ी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने गुड्डी को बांसखेड़ा और कपिल को मसवासी (थाना स्वार, जिला मुरादाबाद) से गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार आरोपियों की निशानदेही

यह भी पढ़ें :  विश्व हास्य दिवस: हंसी से जुड़ता मानवता का रिश्ता, सेहत और सद्भाव का अनमोल संदेश

You missed

error: Content is protected !!