ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में चला घर-घर सत्यापन, बेपरवाह 22 मकान/ दुकान मालिकों पर गिरी गाज़

जहां-जहां बिना वेरिफिकेशन किरायेदार, वहां-वहां जनपद के एसपी, सीओ के नेतृत्व में पुलिस की रेड

बिना सत्यापन किरायेदार/कामदार रखने पर 26 भवन स्वामियों के विरुद्ध की कार्यवाही, 387 का किया सत्यापन

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, co सिटी  नितिन लोहनी, co रामनगर  सुमित पांडेय सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।

बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 11\06\2025 को सत्यापन अभियान में निम्नवत कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण-
• कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरीआदि- 900
कुल सत्यापन किया गया – 387
 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 131 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 39,000 रुपये

 कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान 26 व्यक्तियों पर
कुल जुर्माना – ₹2,60,000

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

आपका सहयोग, हमारी सुरक्षा

यह भी पढ़ें :  देवभूमि उद्यमिता योजना: तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप का समापन, छात्रों ने पेश किए नवाचार आधारित बिजनेस आइडिया

You missed

error: Content is protected !!