हल्द्वानी।  बिंदुखता कार रोड के ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता करते हुए एक रिटायर दरोगा के खिलाफ गांव कई लोगों की जमीनों को कब्जा करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने बताया कि कब्जा करने वाला व्यक्ति एससी एक्ट का झूठे मुकदमे लगाने के साथ ही कई ग्रामीणों की जमीनों में कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कही है वहीं दूसरी तरफ उप जिला अधिकारी का कहना है कि दूसरा पक्ष पूर्व में उनके पास आकर उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर आया था।

जिसमें वन विभाग और पुलिस विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं यदि अन्य पक्ष भी उनके पास शिकायत लेकर आता है तो उसमें भी वह संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.