भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्राध्यापकों कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर का होना नितांत आवश्यक है तभी हम जीवन का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

योग हमें सदैव सकारात्मक ऊर्जा की ओर जोड़ता है ।हमें सदैव सकारात्मक ऊर्जा के साथ उन्नति की ओर बढ़ना चाहिए । जो प्राप्त है।

वही पर्याप्त है की तर्ज पर अगर जीवन जिया जाए तो सदैव मन और तन प्रसन्न रहेगा। डॉ हरीश चंद्र जोशी ने सभी को योगाभ्यास कराया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक  हरेश राम ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी महाविद्यालय स्टाफ ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। 

 कविंद्र प्रसाद ने हास्य योग से सबको गुदगुदाया ।

डॉक्टर माया शुक्ला, डॉक्टर निर्मला रावत,  नीमा पंत डॉक्टर संध्या गढ़कोटी श्री हिमांशु बिष्ट , दीप्ति, कमलेश,  गणेश बिष्ट , कुंदन सिंह गोस्वामी , प्रेम भारती ,और समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नैनीताल जिले में करीब दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,विभिन्न खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए भेजे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.