देहरादून। रविवार तड़के आशारोड़ी के पास सीमेंट के ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कार में बैठे हरियाणा के चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, घटना करीब साढ़े तीन बजे की है। वाहन संख्या(एचआर 42 ई 2701) मारुति रिट्ज (सफेद रंग) सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी।

इस दौरान कार चेकपोस्ट पास आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर संख्या (एचआर R63एफ 5353) में जा घुसी।
इस दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद और नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात जिला सहारनपुर से पूछताछ की। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.