ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की मौके पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।

इसी के तहत कुमाऊं मंडल भाजपा संभाग कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के इतिहास में पहले ऐसे केंद्रीय मंत्री थे।

जिन्होंने नेहरू सरकार के खिलाफ बगावत की और नेहरू ने उनको गिरफ्तार करवाया और उनकी रहस्य में मृत्यु हो गई. आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में आज बलिदान दिवस के रूप में मना रही है ।

उन्होंने कहा की नई पीढ़ी को अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी के बारे में बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब स्कूलों और डिग्री कॉलेज के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से बताया जाएगा कि देश के अंदर उसे समय इमरजेंसी कैसे लगी।

तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने सत्ता का किस तरह से दुरुपयोग किया. इन सब को लेकर स्कूलों और कॉलेज में पढ़ाया।

उसने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पहले से ही पाठ्यक्रम में शामिल है लेकिन अब स्कूलों के कार्यक्रम में भी उनकी उपलब्धि को बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026
error: Content is protected !!