रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने विधायक कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र किच्छा के विभिन्न तिराहे व चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया, इसी क्रम में किच्छा शहर में प्रवेश आदित्य चौक के निकट तिराहे का सौंदर्यकरण कर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और विजय का प्रतीक टैंक/ फाइटर प्लेन स्थापित करने के लिए जिला योजना से चबूतरे का निर्माण कराया एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सेना का निष्प्रयोज्य टैंक अथवा फाइटर प्लेन उपलब्ध कराने का निवेदन किया था।

विगत दिनों पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने पत्राचार लो,एक पत्र के माध्यम से फाइटर प्लेन अथवा निष्प्रयोग्य टैंक के रख रखाव करने हेतु किसी सरकारी संस्था की सहमति पत्र की मांग की है। 

आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद किच्छा की संयुक्त बैठक हुई, बैठक में उक्त टैंक के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद किच्छा ने सहमति व्यक्त की।

 पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और विजय का प्रतीक टैंक स्थापित करने के पीछे युवाओं को भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य है। 

यह टैंक युद्धों में हमारी सेना के अविस्मरणीय पराक्रम एवं गौरवशाली गाथा का प्रतीक है। इस टैंक के माध्यम से जवानों ने अनेक युद्धों में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस टैंक के आदित्य चौक के निकट तिराहे पर स्थापित होने से शहरवासियों को भारतीय सेना के पराक्रम एवं युद्धों में हुई विजय की याद दिलाता रहेगा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय सेना के टैंक/ फाइटर प्लेन के रख रखाव का सहमति पत्र नगर पालिका द्वारा मिलते ही उसे रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पहुंचाकर आगामी कुछ माह के अंदर ही सेना का टैंक/ फाइटर प्लेन किच्छा के प्रवेश मुख्य तिराहे पर स्थापित करा दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.