ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बिडला मार्ग के समीप नगर पालिका के द्वारा आवारा कुत्तों के ठहरने के लिए डॉग पाउंड निर्माण शुरू किया था 

 ठेकेदार को उसका भुगतान नहीं होने पर डेढ़ माह से कार्य को रोक दिया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल स्थित बिड़ला क्षेत्र में हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका ने आवारा कुत्तों के ठहरने के लिए डॉग पाउंड निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।

जिसका निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। पाउंड में कुत्तों के ठहरने के लिए 28 कैनल बनाए गए हैं, साथ ही पांच हजार वर्ग मीटर भूमि कुत्तों के घूमने फिरने के लिए भी है। साथ ही कुत्तों की सुरक्षा दृष्टि के लिए पाउंड के चारों तरफ तारबाड़ भी की गई है।

 इस कार्य के लिए धनराशि वित्त आयोग से प्रदान की जानी है लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण पिछले डेढ़ महीने से निर्माण कार्य रुका हुआ है जिसमें केवल फिनिशिंग का काम ही रह गया है। 

कार्यभार अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र ने बताया कि डॉग पाउंड का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है। इसके निर्माण कार्य की लागत 24 लाख रुपए है।

जिसके लिए वित्त आयोग से धनराशि प्रदान की जानी है लेकिन धनराशि के भुगतान न होने पर यह कार्य रुका हुआ है। भुगतान होते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल व कमलताल सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को मिली रफ्तार
error: Content is protected !!