केदारनाथ धाम में 59 दिनों के अंदर दर्शनार्थियों की संख्या का आंकड़ा 13 लाख के पार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में मात्र 59 दिनों के अंदर 13 लाख,से अधिक श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किये।

बता दें कि बीते 02 मई को भोले बाबा के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे।

तो वहीँ अभीतक लगभग दो महीनों के भीतर देश-विदेश से 13 लाख, 9 हजार, 545 श्रद्धालुओं ने धाम पहुँचकर आशीर्वाद लिया है।

हालाँकि इन दिनों मानसून सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में भारी बारिश के चलते जगह जगह मार्ग बन्द होने,नदी नालों के बढ़ने से दिक्कतें सामने आ रही है। जिसकारण यात्रियों की संख्या में धीरे धीरे कमी आ रही है।

इधर बीते 24 घण्टों ,29 जून शाम 7 बजे तक की बात करें तो- पुरुष – 5,804, महिला -2,414, और बच्चे – 114, सहित कुल – 8,332 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये।

 वहीँ बारिश के अलर्ट एंव श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शासन द्वारा फिलहाल 24 घण्टों के लिए चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.