ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा गौ वंश के टकराने और हमले से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासन को ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक सवार ढाबा संचालक युवक सड़क पार कर रहे लावारिस गौ वंशो के झुंड से टकरा गया।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जहां राहगीर उसको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कारण लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. नौजवान युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक रविवार रात 12 से 1 बजे के बीच मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग के ऊंचापुल-कुसुमखेड़ा सड़क पर आवारा पशुओ का झुंड खड़ा था।

इसी दौरान 28 वर्षीय अंकित किरौला निवासी लामाचौड़ बाइक से अपने ढाबा बंद कर कर घर को जा रहा था जहां सड़क पर खड़े आवारा पशुओं के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पशुओं के झुंड से टकरा गई इस दौरान अंकित हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास से गुजर रहे कार सवार ने उन्हें किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लामाचौड़ के ग्राम प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का लामाचौड़ में ही ढाबा था उनका एक साल का बेटा है।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.