भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत, दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। चाफी के मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक वायु सेना में कार्यरत थे। पुलिस ने शवों को निकाल पोस्टमार्टम कि तैयारी में जुटी।
उत्तराखण्ड में भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला पुलिस ने दोनों को टाल से निकलकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए रख दिया है।

सीओ भावली, प्रमोद साह ने बताया कि ये चार पर्यटक पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे।

आज ये लोग भीमताल से मूसाताल घूमने पहुंचे थे। ये कुल आठ लोग आए थे, जिसमें चार युवक और चार युवती थी। ग्रुप से प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतरे। अचानक दोनों युवक डूब गए।

इनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन डूबते युवकों को कोई नहीं बचा सका। सूचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग इन क्षेत्रों में नहाना जारी रख रहे हैं और ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.