हल्द्वानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी समर्थकों ने नगरपालिका चुंगी में नैनीताल प्रवेश शुल्क मांगने पर टोल कर्मियों को पीटा

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नगरपालिका चुंगी में नैनीताल प्रवेश शुल्क मांगने पर हल्द्वानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी समर्थकों ने टोल कर्मियों को पीट दिया।

मारपीट के बाद पालिका कर्मियों ने चुंगी में बेरीकेड लगा दिया। प्रत्याशी समर्थक माल रोड में ही एक होटल में दुबक गए। इसकी भनक लगते ही टोल कर्मी भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

बीच सड़क हंगामा देख पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। थाने के लिए प्रत्याशी को ले जाते समय टोल सहित पालिका कर्मचारी आरोपितों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उनको थाने ले गई, वहां भी खूब हंगामा हुआ।

कर्मचारियों ने चेताया कि यदि आरोपितों को होटल से बाहर नहीं निकाला तो होटल में घुसकर मारपीट करेंगे और साथ ही कूड़ा कचरा भी होटल के आगे डाल देंगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई, थाने की गाड़ी में समर्थकों को ले गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन को समर्थकों के साथ प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। प्रत्याशी व समर्थक प्रत्याशी

जिला पंचायत सदस्य के कई उम्मीदवार जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे थे।

उस दौरान कई गाड़ियों ने उनके समर्थक भी नैनीताल पहुंचे। इधर एक उम्मीदवार के समर्थकों से टोल शुक्ल मांगने पर समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट के बाद पालिका कर्मियों ने टोल पर बैरीगेट लगाकर वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। मारपीट की भनक पालिका के कर्मचारियों तक पहुंची तो वह भी पहुंच । उधर कर्मचारियों के तेवर देख मारपीट में शामिल प्रत्याशी समर्थक होटल में छिप गए।

माल रोड में हंगामे के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को वहां से हटाया और थाने ले गए।

माल रोड में जब पुलिस समर्थकों को गाड़ी में ले जा रही थी तो पालिका कर्मी वाहन की ओर ही झपट पड़े। इस पुलिस के साथ खूब धक्का मुक्की हुई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.