हल्द्वानी। बिडला स्कूल के पास हुई सनसनी खेज गोली काण्ड की घटना के वांछित शेष 3 अभियुक्तगणों को भी हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड बिड़ला स्कूल के पास हुई गोली काण्ड की घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफ आई आर नं0–201/25 धारा 109/191(3)/115(2)/352 /351(2)(3)/324(4)/324(5)/3(5) बीएनएस बनाम रोहित मण्डोला उर्फ राजा मण्डोला आदि पंजीकृत किया गया था ।

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए  प्रकाश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी को टीम गठित कर घटना का अनावरण करने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये । एस0पी0 सिटी द्वारा  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्धों के ठिकानों में दबिश देकर, पूछताछ एवं पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना से जुडे सैकडों सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया ।

टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर हल्द्वानी जिला नैनीताल सहित कुल 07 अभियुक्तों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल अवैध बरामद कर दि0 27-06-2025 को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया था।

उक्त घटना में शामिल 3 शेष आरोपियों को भी आज दिनांक-05-07-2025 को हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तगणों को मा० न्यायालय द्वारा जेल भेजने के आदेश दिये गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- ओम विपुल जोशी उम्र – 23 वर्ष पुत्र विपिन चन्द्र जोशी निवासी छड़ायल नायक थाना मुखानी जिला नैनीताल 

2- पियूष रावत पुत्र उम्र 21 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी रेशमबाग इन्द्राकालोनी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी जिला नैनीताल

3- बलवन्त बोरा उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व0 दीपक सिंह बोरा नि0 करायल जौलासाल हल्द्वानी नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.