तेज गति से आ रही एक कार ने आ बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मारी टक्कर ,बाइक सवार दोनों युवक-युवती को आई गंभीर चोटें

रिपोर्टर  – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शनिवार सायं ज्योलीकोट से नैनीताल की ओर तेज गति से आ रही एक कार ने आ बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी और भाग गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक-युवती को गंभीर चोटें आई हैं।

उनका बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। कार को सीज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल की तल्लीताल पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि भूरे रंग की आई20 कार संख्या यूके08एएफ-7170 ने बेलवाखान में बाइक संख्या यूके04एजे-3723 को टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया है।

दुर्घटना में मल्लीताल निवासी 26 वर्षीय बाइक सवार आयुषी नेगी पुत्री गोपाल सिंह नेगी व ललित सिंह दानू पुत्र मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को निजी वाहनों से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। दूसरी ओर पुलिस ने कार का पीछा कर नैना गांव के पास पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया कार चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही वाहन को सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.