ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ज्योलिकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आमजनता पर नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा था।

नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन की पहचान कर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा लोगों की काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

नैनीताल पुलिस की अपील—
“यातायात नियमों का पालन करें, चलते वाहन में स्टंटबाजी न करें। वाहन में सनरूफ आपको सफर के दौरान वातानुकूलित अनुभव करने की सुविधा है चलते वाहन से बाहर निकलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की नहीं”

यह भी पढ़ें :  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन

You missed

error: Content is protected !!