ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन मंगलवार है जो भगवान हनुमान जी और माता दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। मंगलवार के दिन अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत या मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो दैनिक राशिफल जानना चाहिए।

मेष-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी। दिल की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा। कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृषभ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे। आत्म विश्वास बनाये रखें, मुश्किलें कम होंगी। श्रमसाध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

मिथुन-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान सम्मान कीर्ति मिलेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यका ध्यान रखें।

कर्क-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जोखिम के कार्य में समय बर्बाद होगा। सामाजिक कार्य बनेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी।

सिंह-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी। मित्र मिलेंगे। आर्थिक समस्या का हल होगा। किये गये प्रयास सार्थक होंगे।

कन्या-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कानूनी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा। साझेदारी लाभकारी रहेगी। अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा। कामकाज में बाधायें आयेंगी।

वृश्चिक-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे। मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी।

धनु-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, विरोधियों के कारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा।

मकर-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे। अनहोनी का भय बढ़ने से रोकेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नवीन योजनाओं का विकास होगा।

कुम्भ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार ,मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये।

मीन-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी। शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में साह-चौधरी समाज का भव्य होली मिलन समारोह, पारंपरिक बैठकी होली से सराबोर हुआ माहौल

You missed

error: Content is protected !!