हल्द्वानी। टांडा जंगल क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई प्रथम दृष्टिया पुलिस हत्या मान रही है हत्या के बाद में उसकी लाश टांडा जंगल में ठिकाने लगाने के मकसद से फेंक दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए लाश डबल बेड शीट की चादर से ढक दी।

जब वन कर्मचारी गश्त कर रहे थे तो लाश दिखाई दी। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने जानकारी ली और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित कर दी गई है।

मामला उधम सिंह नगर का है जहां सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर सुन्दरम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पुलिस को युवक के शव के पास एक बैग मिला। बैग से कुछ सिक्के, एक हजार रुपये नगद और मोजे बरामद हुए हैं।

युवक स्पोर्ट्स शूज पहने था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण की पुष्टि हो सकेगी।

पंतनगर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के सामने आने पर उनकी ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वहीं युवक की शिनाख्त न होने पर पुलिस अपने स्तर से मुकदमा दर्ज करेगी। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर भी रोक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.