ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में 5 साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए जत्थों के आने का सिलसिला जारी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा जत्था भी पिथौरागढ़ पहुंच गया।

इस मौके पर कुमाऊं मंडल विकास निगम और जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान यात्री ढोल दमाऊ की धुनों पर भी भी जमकर थिरके। दूसरे दल में 14 महिलाओं सहित कुल 48 यात्री शामिल है। दूसरे दल के लाइजनिंग ऑफिसर के डी देवल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर जाने को लेकर सभी यात्री काफी उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि दूसरे दल में देश के विभिन्न प्रांतो और विभिन्न भाषाओं के लोग शामिल है , जिसने इस दल को ख़ास बनाया है। दूसरे दल में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी भी शामिल है।

5 साल बाद यात्रा दोबारा शुरू करने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है ,उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबको एक धागे में पिरो रही है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पिथौरागढ़ पहुंचने पर दूसरे दल की यात्रियों स्वागत किया और सफलता पूर्वक यात्रा करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आज धारचूला में रात्रि विश्राम करने के बाद कल दूसरा दल गूंजी पहुंचेगा, जहां वह दो दिन रुकेगा।

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का टनकपुर में परंपरागत उत्तराखण्डी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। कुल 48 यात्रियों (34 पुरुष और 14 महिलाएं) के इस दल का स्वागत जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन) द्वारा यात्रियों की स्वागत व्यवस्था, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रा मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है।

के.एम.वी.एन के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद यह जत्था अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा, जो मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे के माध्यम से पवित्र कैलाश मानसरोवर तक जाएगा।

यह भी पढ़ें :  पति को कंधों पर बैठाकर 180 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली आशा, प्रेम और समर्पण की मिसाल बनी दंपति

You missed

error: Content is protected !!