ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 52 में  पार्षद  रेखा बिनवाल द्वारा उनके वार्ड के सभी व्यापारियों की मांग पर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के विरोध में सक्रिय कदम।

आज वार्ड नंबर 52में जनप्रिय पार्षद  रेखा बिनवाल ने भवन कर ( कमर्शियल टैक्स) के विरोध में समस्त क्षेत्र के व्यापारियों के साथ एक जनजागरण अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और भवन स्वामियों और सभी व्यापारियों को इस कर के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक भवन कर वह कमर्शियल टैक्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नागरिक भवन कर कमर्शियल टैक्स जमा न करें।

माननीय पार्षद  रेखा बिनवाल ने कहा:

“यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक विषय है। जिस जनता ने मुझे विश्वास के साथ पार्षद चुना है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी।”

सरकार पहले मूलभूत सुविधा को धरातल पर उतारे फिर किए गए वादे के अनुसार 10 साल बाद ही इस टैक्स को लेकर आए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण कर का विरोध करें और भरोसा दिलाया कि वह हर मंच पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

“जनता की ताकत ही मेरी असली शक्ति है।”

इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाई भी उपस्थित रहीं वह अपना समर्थन भी दिया। शहर के कई प्रमुख व्यापारी वह भवन स्वामी भी इस अभियान में शामिल हुए।

सभी ने मिलकर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इसे आम जनता पर एक अनावश्यक बोझ बताया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.