शराब के नशे में हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदली,बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किए वार, पिता की मौत,आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में

उधमसिंह नगर। दिनेशपुर क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक गांव में बुधवार देर रात पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

शराब के नशे में हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें बेटे के कुल्हाड़ी से किए गए वार के चलते पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरुपद विश्वास का बुधवार रात अपने 19 वर्षीय मंझले बेटे कन्हई विश्वास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

शराब के नशे में धुत दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गुरुपद ने पहले गुस्से में बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद कन्हई ने गुस्से में आकर पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसकी पीठ व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल गुरुपद को परिजन पहले गदरपुर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुपद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी बेटे कन्हई को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ से पहले दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.