ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश में नशे के तस्करों पर कसा शिकंजा

SOG व वनभूलपुरा पुलिस ने दो मामलों में 27.20 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर दबोचे, बुलेट सीज

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं बनभूलपुरा पुलिस ने 3 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/07/25 जलविक होटल के सामने प्राईमरी पाठशाला के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर रोड़ से

1- प्रशान्त प्रकाश आर्या पुत्र त्रिभुवन प्रकाश आर्या उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी आई0टी0आई0 अपोजिट हरियाल मोटर्स बरेली रोड़ हल्द्वानी नैनीताल,

2- संदीप मनी पुत्र राजेन्द्र मनी उम्र 38वर्ष निवासी आनन्द बाग तल्ला गोरखपुर हल्द्वानी जिला नैनीताल को मो0सा0 थन्डरवर्ड 350 cc रायल इनफिल्ड न0 UK04T2788 में स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। कब्जे से क्रमशः 04.50 ग्राम स्मैक व 07.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना (कुल 11.80 ग्राम स्मैक कीमत 354,000/-रू0)

दूसरा मामला-

बनभूलपुरा पुलिस ने 15.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

प्रभारी थानाध्यक्ष  सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा रजत खान पुत्र नजाकत खान निवासी शनि बाजार चौक उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 19 को 15.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ स्थान इस्लाम की चाय की दुकान से पास गौला पार्किंग थाना बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया है, उक्त के विरुद्ध धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाड़ में होली की धूम: 'आओ पिया आ रही है' की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं
error: Content is protected !!