ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन शनिवार है जो सूर्य पुत्र शनिदेव को समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। इसके साथ ही आज सावन का दूसरा दिन भी है। ऐसे में यह दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव का भी है।

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। सावन का दूसरा दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है…

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सहयोगी आपके व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते है, धार्मिक कार्यों में मानसिक संतोष बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, उत्साह एवं लगन रहेगी।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मनमौजी रवैया नुकसानदायी हो सकता है, परिचितों से नुकसान हो सकता है, शारीरिक अस्वस्थ्यता एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। सुख साधनों में वृद्धि होगी।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पडे़गा, सुविधा के अभाव से परेशानी होगी, पारिवारिक क्लेश एवं विवाद से दूर रहें। अनावश्यक तनाव से बचें।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भौतिक सुख सुविधा पर बडे़ खर्च की संभावना है, अपनी ताकत व पहुंच का सही लाभ लेने में नाकाम रहेंगे, न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, विपरीत हालात में समझौता करना लाभकारी हैं, लेखन अध्ययन, एवं नवीन कार्यों की योजनाओं पर विचार होगा, जवाबदारी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, व्यर्थ की कार्यों में समय बीतेगा, पुराने विवाद के समाधान के आसार हैं, भूमि भवन वाहनादि के कार्यों में सावधानी रखें, परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम रहेंगें।

तुला-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, लेन -देन के मामले आपका पक्ष मजबूत होगा, कर्जदारी से छुटकारा मिल सकता है, इच्छानुसार सफलता प्राप्त होने का योग है। विवादास्पद कार्य सफल होंगे।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, पारिवारिक मामलों में अपनों की मदद से लाभ होगा, मित्रों का सामान्य सुख मिलेगा, अधूरे कार्यों के पूर्ण होने का योग है।

धनु-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अनुशासन की कमी से काम का बोझ बढ़ेगा, करियर में अच्छी प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक श्रम एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, अतिथि आवागमन हो सकता है।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम बनाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्य विस्तार की संभावना बन सकती है, सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे। अनावश्यक विवाद से बचें। दैनिक नियमितता का ध्यान रखें।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम बनाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे, युवाओं के करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, स्थायी प्रयासों में लाभ होगा, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। तयशुदा कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता बढे़गी, वैभव के सामान पर विशेष खर्च की संभावना है। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में युवक-युवतियों के साथ रहने पर बवाल, बजरंग दल ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

You missed

error: Content is protected !!