Prisoner in prison with handcuff

उत्तराखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी  के आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई जिससे चुनाव प्रचार में लगे लोगों के बीच अचानक खलबली मच गई

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चल रहे हैं, अधिकतर प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं लेकिन इस बार मजेदार घटना उत्तराखंड मेरे सामने आई है जहां अपने चुनाव प्रचार रहते थे क्षेत्र पंचायत सदस्य को दिल्ली साइबर पुलिस उठाकर ले गई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद जबरदस्त तरीके से प्रचार अभियान चला रखा था, इसी बीच दिल्ली पुलिस आई और उसे पकड़ कर ले गई।

दिल्ली साइबर पुलिस ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र में दबिश देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नानकमत्ता पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व में टीम नानकमत्ता पहुंची थी। उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार की ओर से बताया गया कि आरोपित ग्राम हरैया थाना नानकमत्ता निवासी नानकमत्ता क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी है, जो इस बीच अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त था।

इस दौरान चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सहित पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के लिए खटीमा न्यायालय में पेश कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली साइबर पुलिस में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  देर रात अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; गांव और आसपास के लोगों पर गोली चलाने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.