ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल, जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में वार्डों में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 7, सूखा ताल में विशेष सफाई अभियान संपन्न हुआ।

इस अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं वार्ड सभासद  गजाला कमाल ने किया। अभियान के दौरान वार्ड की मुख्य सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों व बाजार क्षेत्रों की सफाई की गई।

नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कूड़ा उठान और कचरा निष्पादन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी  रोहितास शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक  सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक  कमल चौहान, सफाई सुपरवाइजर मधु, राजस्व विभाग से उप राजस्व निरीक्षक  विनोद, लोक निर्माण विभाग से कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुमार एवं जल संस्थान से अवर अभियंता गोपाल सिंह कार्की समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा पालिका के पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

सभासद गजाला कमाल ने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा करकट सड़कों पर न फेंकें एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। डॉ. खेतवाल ने कहा कि “नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

पालिका का लक्ष्य केवल सफाई ही नहीं, बल्कि नागरिकों में अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी विकसित करना है।

”उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थलों या कूड़ा वाहनों में ही डालें। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि किसी क्षेत्र में गंदगी पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान या व्यक्ति के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

You missed

error: Content is protected !!